खगडि़या, सितम्बर 7 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि अलौली थाना क्षेत्र के इंजीनयरिंग कॉलेज में चोरी मामले का पुलिस ने रविवार को उद्भेदन कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेगूसराय के भरत साह का पुत्र पवन साह को चोरी मामले में गिरफ्तार करते हुए चोरी करने समय प्रयोग में लायी गयी सामग्री भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर ने चोरी की घटना को स्वीकार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों कॉलेज के प्राचार्य ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...