खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पादर्शी व विधिसम्मत निष्पादन हो। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। यह बातें शुक्रवार को डीएम विक्रम वीरकर ने आयोजित जनसमाधान कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसमाधान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें विद्युत विभाग से दो, सदर एवं गोगरी अनुमंडल में अतिक्रमण से संबंधित आठ, खनन विभाग से तीन , भू-अर्जन विभाग से चार , शिक्षा विभाग से एक, आवास योजना से एक, डीसीएलआर सदर एवं गोगरी से चार, स्वास्थ्य विभाग से एक, लोक स्वास...