खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया शहर के आवास बोर्ड रोड में जर्जर सड़क के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को महज पांच घंटे के अंदर दो बार एक ही जगह पर ई रिक्सा पलट गई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों और बदहाल स्थिति के कारण ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह पलट गया। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ई-रिक्शा, बाइक और पैदल यात्री गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...