Khagaria News: आरटीपीएस सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी से कामकाज प्रभावित, प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे आवेदक
खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम अंचल कार्यालय के आरटीपीएस सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। सर्वर बाधित रहने से जाति, आय और आवासीय प्रमाणपत्र सहित अन्य ऑनलाइन सेवाओं के निष्पादन में परेशानी हो रही है। इससे जरूरी काम के लिए अंचल कार्यालय पहुंचने वाले आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, आरटीपीएस सर्वर में गड़बड़ी की समस्या पिछले करीब एक सप्ताह से बनी हुई है। हालांकि, इस दौरान बीच-बीच में कामकाज जारी रहा, लेकिन बुधवार और गुरुवार को दो दिनों तक सर्वर बाधित रहने से आवेदनों के निष्पादन पर असर पड़ा। जाति, आय और आवासीय प्रमाणपत्र विद्यार्थियों, नौकरी के अभ्यर्थियों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। ऐसे में तकनीकी खराबी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.