खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: खगड़िया नगर संवाददाता। जन समाधान कार्यक्रमके अंतर्गत सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में डीएम विक्रम विरकर ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से 15 लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

डीएम के निर्देश डीएम ने आवेदन के आलोक में संबंधित अधिकारियों को ससमय आवेदनों के निष्पादन के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आवेदकों को आश्वस्त किया कि समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन मामलों का होगा। आवेदकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान आवेदकों ने पथ निर्माण प्रमंडल, खगड़िया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, जिला अवर...