खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में रविवार को आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में वर्षा कुमारी, मनीषा कुमारी, रूपम कुमारी, अंशु कुमारी, श्यामा देवी व दूसरे पक्ष के रानी देवी शामिल हैं। मारपीट की घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन पांच घायलों की स्थिति गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया क इधर डॉ राजीव रंजन ने बताया की सभी घायलों का प्राथमिक उपचार बाद स्थिति गंभीर देख पांच क़ो रेफर कर दिया गया है। अन्य का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...