खगडि़या, सितम्बर 5 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र के घरारी गांव में आपसी विवाद में शुक्रवार को मारपीट कर दंपती को जख्मी कर दिया। जख्मी दंपती रूबी खातून व उसके पति मोहम्मद सत्तार बताया जा रहा है। घटना के बाद घायल रूबी खातून इलाज के बाद थाना पहुंचकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...