Khagaria News: आपसी विवाद में दो जगह मारपीट, दो लोग घायल
खगडि़या, अगस्त 7 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिबंध चौथम थाना क्षेत्र की ठुठी मोहनपुर पंचायत में अलग-अलग स्थानों पर हुए आपसी विवाद में दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने चौथम थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, अग्रहण भरना गांव में रास्ते के विवाद को लेकर फूलों सदा के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। वहीं पंचायत के खरैता गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटेलाल महतो पर कुदाल से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस संबंध में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.