खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15726 डाउन आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब पौने नौ घंटे विलंब से चली। जबकि 14604 अमृतसर-नरपतगंज एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से चली। वहीं 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन एक घंटे देरी से चली। जबकि 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब पौने दो घंटे लेट चली। इधर 05782 कटिहार-सबौर स्पेशल ट्रेन सवा घंटे देरी से पहंुची। वहीं 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे लेट चली। जबकि 15632 डाउन गुवाहाटी- बारमेर एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे देरी से चली।...