खगडि़या, जुलाई 11 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। यह स्थिति लगातार देखी जा रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15622 डाउन आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब पौने छह घंटे देरी से पहंुची। वही 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब पौने चार घंटे लेट चली। जबकि 15706 डाउन दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे विलंब से चली। वही 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू सवा दो घंटे देरी से पहंुची। साथ ही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे देरी से चली। वहीं 18626 डाउन हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी सुपर एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से ...