Khagaria News: आग लगने से दो घर जले, हजारों की परिसंपत्ति का नुकसान
खगडि़या, अक्टूबर 19 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के विरवास गांव में शनिवार की देर रात अचानक लगी भीषण आग से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जिससे पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर छह निवासी स्वर्गीय लड्डूलाल शर्मा की पत्नी मीना देवी और उनके पुत्र संतोष शर्मा का घर देर रात अचानक आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक ग्रामीण जागकर सतर्क होते और मदद के लिए दौड़ते तब तक दोनों घर पूरी तरह स्वाहा हो चुके थे। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया। इस दर्दनाक हादसे में पीड़ित परिवार के घर में रखा अनाज, ईंधन, कपड़े, बर्तन, पलंग और नकदी समेत सब कुछ जलकर खाक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.