Khagaria News: आग लगने से दो घर और एक मोटरसाइकिल जलकर राख
खगडि़या, सितम्बर 11 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बड़ी बंदेहरा गांव के वार्ड नंबर सात में गुरुवार की रात आग लगने से दो मकान और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गए। यह हादसा देर रात लगभग 11:30 बजे घटित हुआ। परिजनों के अनुसार, उस वक्त बूंदाबूंदी बारिश हो रही थी और परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। इसी दौरान जैसे ही बिजली आई, शार्ट सर्किट के कारण बिजली के तारों में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटें पूरे घर में फैल गईं। घर में आग लगी देख परिजनों ने तुरंत बच्चों को जगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान बच सकी। हालांकि जब तक परिजन संभल पाते और आग बुझाने का प्रयास करते तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस अग्निकांड में उग्नदेव यादव के दो बेटे सिंटू कुमार यादव औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.