Khagaria News: अवैध खनन कर मिट्टी बिक्री करने के आरोप में सात ट्रैक्टर किया जब्त
खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने अपनी टीम के साथ गत बुधवार की रात में छापा मारकर सात मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर जब्त कर बेलदौर थाना को सौंप दिया। गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक सूचना पर खनन निरीक्षक ने एक टीम गठित कर माली गोंगी बहियार में छापेमारी की। जिसमें सात मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर जब्त किया गया। जबकि इस कार्य में संलिप्त जेसीबी संचालक जेसीबी को लेकर भागने में सफल रहे। हालांकि जेसीबी संचालक को बच निकलने के लिए जानकार लोग टीम के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे लोगों के मुताबिक अधिकारियों के रक्षात्मक तरीके से की गई कार्रवाई के कारण जेसीबी संचालक जेसीबी को लेकर भागने में कामयाब रहे, जो कि जांच का विषय बनता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : अवैध खनन कर मिट्टी बिक्री करने के आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.