खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद अलौली की ओर से महंगाई, भ्रष्टाचार, भूमिहीनों को वासभूमि उपलब्ध कराने, वर्षों से बसे परिवारों को बासगीत का पर्चा देने, बेदखल पर्चाधारियों को दखल दिलाने सहित शनिवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले अलौली पुल के निकट से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, किसान, मजदूर और नौजवान लाल झंडे के साथ जुलूस में शामिल हुए। नारेबाजी करते हुए जुलूस प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शन किया गया। बाद में प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा अंचल मंत्री मनोज सदा ने की। यह भी पढ़ें- भाकपा की अंचल परिषद बैठक में दिल्ली चलो का आह्वान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य एव...