खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: अलौली । एक प्रतिनिधि अलौली थाना क्षेत्र के रामपुर-अलौली वार्ड संख्या-01 में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गोलीबारी हो गई, जिसमें 23 वर्षीय विभूति यादव के पैर में गोली लग गई। वही क और अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दूसरे पक्ष के धीरज यादव ने थ्रीनट के बट से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम रामपुर तिरासी टोला में दोनों पक्षों के कुछ लोग गांजा पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। इसी बीच गोली चल गई और व...