खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता कुर्बन पंचायत के सठमा, पीरनगरा पंचायत एवं सकरोहर पंचायत के तिलाठी गांव में रविवार को अलग-अलग मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलावस्था में सबों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक मुताबिक सठमा गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक पक्ष से रंजीत शर्मा के पत्नी नूतन देवी घायल हो गई। घायल नूतन के मुताबिक दूसरे पक्ष के कृष्ण मोहन शर्मा एवं नीतीश कुमार ने उसका रास्ता बंद कर दिया। जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी घटना पीरनगरा गांव की बताई जा रही है। इसमें एक पक्ष के योगेन्द्र पंडित एवं उसका पुत्र वधू पिंकी देवी मारपीट में घायल हो गई। पीड़ित के मुताबिक गांव के ही एक युवक स्मैक पीकर उपद्रव मचाते...