खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में तीन एससी/एसटी कांड से जुड़े हैं। जबकि एक आरोपित एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था। पुलिस ने सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, एससी/एसटी कांड में मालपा गांव निवासी अशोक शर्मा के पुत्र कृष्ण शर्मा, अशोक शर्मा की पत्नी बाकिया देवी तथा राजू शर्मा की पत्नी सावो देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपितों को थाना लाया गया। जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं कांड संख्या 171/26, एनडीपीएस एक्ट के मामले में बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी उदय कुमार को कांड के अन...