Khagaria News: अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर पसराहा रेलवे स्टेशन चौक पर हंगामा कर रहे तीन युवकों को मौके से ही धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान झंझरा गांव निवासी रंजीत कुमार और धर्मेंद्र कुमार चौरसिया के रूप में हुई है। जबकि तीसरा आरोपी टीपू सिंह मेहंदीपुर गांव का रहने वाला है। सभी सार्वजनिक स्थान पर अवांछित हरकतें कर रहे थे और आसपास के लोगों को परेशान कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें हिरासत में ले लिया। एक अन्य मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी दशरथ सिंह जो खोरालाव गांव का निवासी है उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.