खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव में मंगलवार सुबह धान रोपने के दौरान सांप डंसने से एक किसान जख्मी हो गए। घायल किसान की पहचान अमनी गांव निवासी कुंदन सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से कुंदन सिंह को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि कुंदन सिंह मंगलवार सुबह खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद सांप ने उन्हें काट लिया। यह भी पढ़ें- खेत में युवक को विषैला सर्प ने डसा सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं। चिकित्सको...