खगडि़या, नवम्बर 17 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल के सभी छठ घाटों का गोगरी एसडीओ संजय कुमार एवं एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, डीसीएलआर राज कुमार एवं बीडीओ रघुनंदन आनंद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी लगातार सभी छठ घाटों की मॉनिटरिंग कर समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दे रहे थे। संध्या अर्ग के दिन अनुमंडल प्रशासन ने गोगरी मुश्कीपुर कोठी, कामास्थान, उसरी, मीरगंज, गौछारी कटिंग छठ घाट पहुंच कर गोताखोरों की ड्यूटी लगाया। स्थानीय लोगो से अपील किया गया कि खतरनाक छठ घाट पर बेरिकेटिंग किया गया है। बैरिकेडिंग के अंदर ही पूजा का कार्य करें। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सोन नदी के छठ घाटों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...