खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता किसानों को खेती में लागत को कम करने के लिए किसानों को नियमित अंतराल पर कृषि विभाग द्वारा अनुदान योजना का लाभ दिया जा रहा है। जहां एक ओर कृषि यंत्रों कीखरीदारी पर अनुदान दी जा रह है तो दूसरी ओर रबी खेती के लिए भी किसानों को अनुदानित दरों पर बीज का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्यक्षण का भी लाभ किसानों को दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में किसानों के बीच 1638 क्विंटल विभिन्न फसलों के बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 120 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। शेष बीज के वितरण को जल्द से जल्द शत प्रतिशत करने के लिए भी लगातार विभाग के वरीय अधिकारियों के द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है।

अनुदानित बीज के लिए आवेदन प्रक्रिया अनुदानित दरों पर बीज...