खगडि़या, नवम्बर 3 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत यूनियन बैंक शाखा] जमालपुर गोगरी के परिसर में अवस्थित आधार केंद्र पर मंगलवार को गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर बीडीओ रघुनंदन आनंद ने छापेमारी की। जिसमें पाया गया कि आधार केंद्र का ऑपरेटर आईडी सूरज कुमार,ग्राम पितोंझिया, थाना गोगरी के नाम से था, लेकिन परबत्ता थाना के खीराडीह गांव के रहनेवाले स्व. विकास कुमार यादव के पुत्र मिथुन कुमार अनाधिकृत रूप से संचालन कर लोगों से अवैध राशि की वसूली कर रहा था। मनमानी राशि लेकर आधार कार्ड बनाने की शिकायत लोगों ने कही। एसडीओ के निर्देश पर मिथुन कुमार एवं सूरज कुमार के खिलाफ गोगरी थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज के लिए गोगरी बीडीओ ने आवेदन दिया है। जल्द की कार...