Khagaria News: अग्निपीड़ित सात परिवारों के बीच सूखा राशन और कपड़ा बांटे
खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित महादलित टोला में आग लगने से प्रभावित सात अग्निपीड़ित परिवारों के बीच सोमवार को सूखा राशन और कपड़े का वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता भाग्यश्री देवी एवं जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। आगजनी की घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने भोजन और कपड़े की समस्या उत्पन्न हो गई थी। राहत सामग्री मिलने से पीड़ित परिवारों को तत्काल कुछ राहत मिली। यह भी पढ़ें- Khagaria News: चौथम: तेलौंछ मुसहरी में आग लगने से सात घर जलकर राख मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, अनिल यादव, डीसी कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.