KGMU अस्पताल में आग के बाद बच्चों को सीने से चिपकाकर दौड़े, पीडियाट्रिक वार्ड से 50 बच्चे निकाले
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 8 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में गुरुवार देर रात बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। डक्ट और खिड़कियों के रास्ते धुआं पहली मंजिल स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड तक पहुंच गया। कुछ ही देर में वार्ड धुएं से भर गया। यहां भर्ती करीब 50 बच्चों को डॉक्टरों, कर्मचारियों और तीमारदारों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। आईसीयू में भर्ती बच्चों को भी एहतियातन दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया। घटना के बाद करीब तीन घंटे बचाव अभियान चलता रहा।बच्चों को सीने से चिपकाकर दौड़े केजीएमयू में गुरुवार रात करीब एक बजे थे। पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती मासूम बच्चे अपने माता-पिता के साथ गहरी नींद में थे। किसी बच्चे के हाथ में ड्रिप लगी थी, कोई ऑक्सीजन के सहारे था। तो किसी का कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.