नई दिल्ली, मई 30 -- KGBV Ghaziabad Recruitment 2026 : अगर आप सरकारी या अर्द्धसरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) ने शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 26 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और बीएड योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी अवसर मौजूद हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से चल रही है और इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर भेजना होगा। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तय की गई है।किन-किन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के तहत प्रिंसिपल, पीजीटी शिक्षक, लैब असिस्टेंट, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, असिस्टेंट कुक, चपर...