तिरुवनंतपुरम, अप्रैल 29 -- Kerala Exit Poll: लेफ्ट का गढ़ कहे जाने वाले केरल में इस बार LDF और UDF के बीच मुकाबला है। सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाला एलडीएफ गठबंधन पिछले दस साल से सत्ता में है और इस बार एंटी इनकंबेंसी देखने को मिल सकती है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ अलायंस ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। चार मई को नतीजे सामने आने से पहले वोट वाइब का एग्जिट पोल सामने आया है। इसमें आखिरी गढ़ से भी लेफ्ट का किला ढहता नजर आ रहा है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन सभी को हैरान कर सकता है। शून्य से चार सीटों के साथ राज्य में करीब 15 फीसदी वोट एनडीए के खाते में जा सकते हैं। न्यूज-18 और 'वोट वाइब' के एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, सीटों की बात करें तो एलडीएफ को 58-68, यूडीएफ को 70-80 और एनडीए को शून्य से चार सीटें मिल सकती हैं। इसम...