दरभंगा, नवम्बर 14 -- Keoti Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले की केवटी सीट पर एनडीए से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैंडिडेट मुरारी मोहन झा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होने महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार फराज फातमी को लगभग 7 हजार वोटों के अंतर से हराया। केवटी सीट पर मतगणना पूरी हो गई है, हालांकि नतीजों का औपचारिक ऐलान बाकी है। केवटी विधानसभा से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बिल्टू साहनी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से अनीसुर रहमान और बसपा (BSP) से मनोज महतो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। केवटी विधानसभा सीट की मतगणना के सभी अपडेट्स यहां देखें- शाम 05.44 बजे Keoti Chunav Result 2025: आखिरी राउंड के वोटों की गिनती के बाद किसे कितने वोट मिले-मुरारी मोहन झा BJP- 8912...