दरभंगा, नवम्बर 14 -- Keoti Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले की केवटी सीट पर एनडीए से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैंडिडेट मुरारी मोहन झा ने बढ़त बनाई है। महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार फराज फातमी पिछड़ रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के सभी राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद केवटी सीट के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। केवटी विधानसभा से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बिल्टू साहनी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से अनीसुर रहमान और बसपा (BSP) से मनोज महतो कितने वोट हासिल करेंगे, इस पर भी नजर रहेगी। केवटी विधानसभा सीट की मतगणना के सभी अपडेट्स यहां देखें- सुबह 10.34 बजे Keoti Chunav Result 2025: केवटी सीट पर भाजपा के मुरारी मोहन झा ने राजद के फराज फातम...