नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Kendriya Vidyalaya: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उनौला दोयम स्थित नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय में विधिवत पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यह जिले का तीसरा केंद्रीय विद्यालय होगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्रों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर विद्यालय का भव्य भवन बनकर तैयार हो चुका है। इस नए विस्तार से न केवल सीटों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि अभिभावकों को अपने बच्चों के दाखिले के लिए अब और अधिक विकल्प मिलेंगे।उनौला दोयम: बाल वाटिका से कक्षा 5 तक की तैयारी उनौला दोयम में निर्मित यह नया परिसर प्राथमिक शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। शुरुआत में यहां बाल वाट...