बद्री नौटियाल, अप्रैल 23 -- Kedarnath Dham Priest Rules: विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों एवं 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों के बीच बाबा केदार के कपाट खोले गए। धाम में 25 अप्रैल से विधिवत आरती होगी। केदारनाथ धाम में इस वक्त पांच पुजारी हैं और इन्हें ही धाम में पूजा करने का अधिकार है। केदारनाथ धाम में पुजारी वीर शैव लिंगायत समुदाय से ही आते हैं, जो दक्षिण भारत के कर्नाटक से होते हैं। जंगम लिंगायत परिवार के पुजारियों द्वारा केदारनाथ में पूजा करने का रिकार्ड अनादि काल से माना जाता है। यह भी पढ़ें- भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा की शुरुआत; जनसैलाब उमड़ाक...