नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में गोवा के पणजी से आए अजय पूनिया हॉटसीट पर बैठे। अजय ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्विज का शौक रहा है और वह स्कूल-कॉलेजों और सरकारी ऑर्गनाइजेशन्स में क्विज आयोजित कर चुके हैं। शो के चैलेंजर वीक के जरिए अजय केबीसी की हॉटसीट तक पहुंचे और यहां बहुत शानदार खेल खेला। हालांकि अंतरिक्ष से जुड़े एक सवाल पर आकर वह अटक गए। मालूम हो कि इस फॉरमैट में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के विपरीत रैपिड बजर राउंड होता है। दो सबसे तेज कंटेस्टेंट, जो सबसे पहले 5 सही जवाब देते हैं, उन्हें हॉटसीट पर आने का मौका मिलता है।अजय पूनिया ने दिखाया गजब का खेल अजय पूनिया ने 5 सवालों के सही जवाब दिए जिसके बाद उनका खेल सीधे 25 हजार रुपये की प्राइज मनी वाले सवाल से शुरू हुआ। ...