कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: जिले में कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने रविवार को भी कार्रवाई जारी रखी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 97 लीटर महुए की शराब बरामद की गई। इस दौरान एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। कड़ा धाम पुलिस ने लेहदरी खतीब निवासी कंधई सरोज से 30 लीटर, शादीपुर निवासी घनश्याम सरोज से 20 लीटर शराब जब्त की। पइंसा पुलिस ने मोंगरी कड़ा निवासी ज्ञानी प्रसाद को 25 लीटर शराब के साथ पकड़ा। संदीपन घाट पुलिस ने महगांव निवासी गुड्डा सरोज से 12 लीटर तथा पश्चिम शरीरा पुलिस ने कटरी गांव निवासी सोनम देवी से 10 लीटर महुए की शराब बरामद की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण...