Kausambi News: 33 केवी लाइन पर गिरा महुआ का पेड़, 15 घंटे गुल रही बिजली
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे दारानगर विद्युत उपकेंद्र के हब्बूनगर सिपाह गांव के समीप बड़ा हादसा हो गया। बारिस से सीलन व तेज हवा के चलते महुआ का एक विशाल पेड़ पास से गुजरी 33 केवी विद्युत लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास लगे चार विद्युत खंभे भी झुक गए। विशाल पेड़ गिरने के कारण शनिवार दोपहर तक आवागमन भी बाधित रहा।विद्युत उपकेंद्र के दारानगर के हब्बूनगर सिपाह गांव के समीप शुक्रवार की रात विशाल महुआ का पेड़ 33 केवी विद्युत लाइन पर गिर गया। यह भी पढ़ें- Deoria News: तेज हवा व बारिश से जिले में विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई पेड़ गिरने से लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास लगे चार विद्युत खंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.