कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: कोखराज थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 270 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि रोही ओवर ब्रिज पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दिखा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया। उसकी पहचान गजेंद्र पांडेय उर्फ रवि पुत्र रमाशंकर पांडेय निवासी दरवेशपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चित्रकूट से गांजा लाकर फुटकर बिक्री किया करता था। लिखापढ़ी कर अभियुक्त का चालान कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रहे हरियाणा के तस्कर से 3.785 किलोग्राम गांजा बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...