कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी के धनवंतरि नगर (मेहता रोड) निवासी राजेश बाबू केसवानी परिवार समेत 28 जून को हरिद्वार घूमने गए थे। गुरुवार की रात ताला तोड़कर चोर उनके घर में दाखिल हुए। इसके बाद अंदर रखी आलमारी खंगाल डाली। चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, हार, नथ, लॉकेट, अंगूठी समेत करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग दो किलोग्राम चांदी के जेवर और तकरीबन ढाई लाख रुपये नकद सहित 25 लाख का सामान उठा ले गए थे। गृहस्वामी के भतीजे विकास केसरवानी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: हरिद्वार घूमने गए कारोबारी घर से 25 लाख की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...