कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से जिले की पुलिस ने 106 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित लागत 25 लाख रुपये के आसपास बताई गई है। गुरुवार को एसपी-एएसपी ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए। जुलाई 2026 में जिले के विभिन्न थानों पर 150 लोगों ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने, खोने या फिर छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों व सीसीटीएनएस टीम ने सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता ली। सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल ट्रैक किए गए। इस तरह से 106 मोबाइल बरामद किए गए। तस्दीक करने के बाद गुरुवार को मोबाइल स्वामियों को पुलिस ऑफिस बुलाया गया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी अमिता सिंह, डीएसपी सौरभ सामंत ने स्वामियों को उनका मोबाइल फोन सौंप दिया। मोब...