Kausambi News: 24 घंटे से 25 गांवों की बिजली गुल
कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: मंदर और मनौरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। रातभर गांवों में अंधेरा पसरा रहा तो दिन में पेयजल संकट से लोग परेशान रहे। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने के साथ ही छोटे कारोबार भी ठप हो गए हैं। मंदर विद्युत उपकेंद्र के कसेंदा फीडर से जुड़े बिलासपुर, इंगुआ उर्फ कठगांव, अकबरपुर मिर्जापुर, गोविंदपुर तेवारा, करनपुर, अहमदपुर पावन और बेगमपुर समेत करीब 15 गांवों में आपूर्ति प्रभावित है। वहीं शेखसरवां फीडर के शेखसरवां, बरवा और भगवतपुर सहित अन्य गांवों में भी बिजली संकट बना हुआ है। मनौरी उपकेंद्र के पीपलगांव फीडर से जुड़े मनौरी गांव, जनका, कुसवां और मर्दानपुर समेत कई गांवों के उपभोक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.