कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- Kausambi News: दारानगर की ऐतिहासिक 247वीं सजीव रामलीला हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल पेश कर रही है। यहां मुस्लिम समाज के लोग पिछले 21 वर्षों से रामलीला में बैंड बजाकर भगवान राम की लीलाओं में अपनी सेवा दे रहे हैं। अनीस अहमद की ब्रास बैंड पार्टी की धुनों से रामलीला स्थल गूंज उठता है और आपसी भाईचारे का संदेश दूर तक पहुंचता है। ऐतिहासिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयमणि तिवारी ने बताया कि मोहम्मदपुर अनेठा गांव निवासी अनीस अहमद के नेतृत्व में नफीस अहमद, अफसर अली, बल्लू, बकरीद अहमद और रफीक अहमद पूरी श्रद्धा से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। बैंड पार्टी के सदस्य प्रतिदिन शाम चार बजे से सेवा शुरू करते हैं। कई बार यह सिलसिला रात दो से तीन बजे तक चलता है। टीम बाजार से कम पारिश्रमिक लेकर अपनी सेवाएं देती है। दारानगर की रामलीला ...