कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना पुलिस ने शुक्रवार को 20 लीटर महुए की शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक बीएन यादव ने बताया कि हिसामबाद गांव की सुषमा देवी पत्नी संदीप कुमार को उसके घर के समीप से ही पकड़ा गया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी महिला को थाना स्तर से ही निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...