कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाने की बैरमपुर चौकी पुलिस ने शनिवार को महुए की 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज जय प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरीपुर निवासी रामस्वरूप पुत्र ननका को उसके गांव के समीप से ही पकड़ा गया है। मुकदमा कायम कर आरोपी को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...