कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: कछुआ पावर हाउस अंतर्गत केसरिया गांव में सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के बाद करीब 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे गांव के लगभग 30 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अभी तक इसे बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई है। कछुआ पावर हाउस के केसरिया गांव में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति देने के लिए लगा ट्रांसफार्मर लगभग 20 दिनों से काम नहीं कर रहा है। बारिश व उमसभरी गर्मी के बीच लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काफी दिनों से बिजली न मिलने के कारण ग्रामीणों के मोबाइल चार्ज नहीं है। इसके चलते घर से बाहर रहने वाले परिजनों से उनका सम्पर्क टूट चुका है। इतना ही नहीं द...