कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: करारी पुलिस ने शनिवार को 10 लीटर महुए की कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि नौबस्ता निवासी राम सिंह को उसके गांव के समीप से ही पकड़ा गया है। वहीं, दूसरी ओर संदीपन घाट पुलिस ने परशुरामपुर गांव की दुखरानी को पांच लीटर शराब के साथ पकड़ा। लिखापढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...