कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। शान्ति-व्यवस्था की दृष्टि से जिला अत्यन्त संवेदनशील है। आगामी महीनों में आने वाले पर्वों अनंत चतुर्दशी, शारदीय नवरात्र, विजयदशमी, दीपावली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठपूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा आदि को सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराया जाना है।इसके अलावा आसन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते यह आशंका है कि ऐसे अवसरों पर कतिपय साम्प्रदायिक, असामाजिक, गिरोह-बंद एवं शरारती तत्व किसी भी स्थान, परीक्षा स्थल पर किसी भी समय छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर सकते हैं। इसे लेकर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमितपाल ने जिले में 14 सितंबर से 13 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। निर्देशित किया है कि इसका पालन सुनिश्चित कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...