कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: गांधी जयंती की बंदी का फायदा उठाकर जिले भर में देशी शराब ब्लैक की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची अलग-अलग थानों की पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन सभी के कब्जे से कुल 132 क्वार्टर शराब बरामद की गई। लिखापढ़ी के बाद आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है। मंझनपुर पुलिस ने कच्ची शराब भी बरामद की है। पिपरी थाने पर तैनात एसआई अनिल कुमार यादव को शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि एक युवक महामाया डिग्री कॉलेज के पीछे बाग में शराब बेच रहा है। उन्होंने पुलिस फोर्स व आबकारी टीम के साथ छापामारी कर दी। मौके से पेरई तिल्हापुर निवासी बृजलाल उर्फ बंगाली पुत्र ऊदल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास रही बोरी में 67 क्वार्टर देशी शराब मिली। आरोपी ने बताया कि उसने पहले ही विभिन्न ठेकों से शराब ...