कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: जिले की पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से अलग-अलग कंपनियों के 110 खोए अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल पहचान करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मोबाइल फोन खोने अथवा चोरी होने के संबंध में जिले के विभिन्न थानों में मिली शिकायतों पर कार्रवाई की गई। थाना पुलिस, कंप्यूटर ऑपरेटर और सीसीटीएनएस टीम ने सर्विलांस तथा मैनुअल इनपुट के आधार पर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके बाद मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया गया। बरामदगी में पश्चिम शरीरा थाना 21 मोबाइल के साथ सबसे आगे रहा। सैनी पुलिस ने 16 मोबाइल बरामद किए, जबकि मंझनपुर और सरायअकिल थानों की पुलिस ने 13-13 मोबाइल खोजे। एसपी क...