Kausambi News: 1.56 लाख रुपये लेकर देशी शराब का सेल्समैन फरार
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा स्थित देशी शराब की दुकान का सेल्समैन 1.56 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। रुपया मांगने पर गाली देते हुए उसने अनुज्ञापी को धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिराथू निवासी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि अलवारा के भगतपुर पटेल चौराहे पर उनकी देशी शराब की दुकान है। इसमें प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय शेषीपीर उर्फ सलामपुर गांव का दीनानाथ जायसवाल सेल्समैन था। पीड़ित के मुताबिक, 11 जुलाई 2026 को सेल्समैन तीन दिन की बिक्री का एक लाख 56 हजार रुपया लेकर फरार हो गया। दुकान का शटर बंद कर चाभी उसने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को दे दी। रकम मांगने पर पहले तो आज-कल करता रहा। 27 जुलाई को तकादा करने पर गाली देते हुए उसने जानलेवा धमकी दी। इस संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.