Kausambi News: -छह महीने से अधूरा पड़ा हनुमान मंदिर का निर्माण, मुकुट-मशीन चोरी
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशांबी तपोस्थली मार्ग पर चायल के कसेंदा गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर का निर्माण छह महीने से अधूरा पड़ा है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब छह महीने पहले पुराने मंदिर को तोड़ दिया था। इसके बाद नए मंदिर का निर्माण शुरू कराया गया, लेकिन मार्च से काम पूरी तरह ठप है। मंदिर परिसर की बाउंड्री टूटी होने और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से वहां बदहाली का आलम है। इस बीच मंदिर से भगवान हनुमान की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट और लाउडस्पीकर की मशीन चोरी हो गई। मंदिर के सेवादारों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।ग्राम प्रधान सुखलाल यादव ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण मंदिर को हटाया जाना था। नियमानुसार पहले नए मंदिर का निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.