कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: सैनी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत अजुहा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बर ढाबा के पास शनिवार को सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ समेत बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अजुहा के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर निवासी रघुराज पासी (पुत्र सैकु) राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान खागा निवासी बाइक सवार लवकुश ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रघुराज पासी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्द...