कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर सड़क पर गिर गया। परिणाम हुआ कि करंट की चपेट में आकर मां-बेटे झुलस गए। हालांकि, इलाज के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। भानीपुर निवासी 32 वर्षीय नंदिनी पत्नी सुरेश मौर्य शनिवार सुबह खेत जाने को जैसे ही वह घर से बाहर निकली, थोड़ी दूर पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। करंट की चपेट में आते ही नंदिनी तड़पने लगी। मां को बचाने के लिए पीछे से दौड़कर आया सात वर्षीय बेटा विराज भी करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। नंद...