कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: कोखराज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। भरवारी के वार्ड नंबर-24 में गुरुवार की रात सूने घर का ताला तोड़कर चोर लगभग 25 लाख रुपये का जेवर, नकदी आदि उठा ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी परिवार समेत हरिद्वार में घूमने गए हैं। भरवारी नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 निवासी विकास केसरवानी ने शुक्रवार सुबह कोखराज थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके चाचा राजेश केसवानी परिवार समेत 28 जून को हरिद्वार घूमने गए हैं। शनिवार को उनके चाचा की वापसी थी। गुरुवार की देर रात चोर घर का ताला तोडकर अंदर रखी आलमारी खंगाल डाली। चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, हार, नथ, लॉकेट, अंगूठी समेत करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 2 किलोग्राम चांदी के जेवर और करीब ढाई लाख रुपये नकद सहित 25 लाख का सामान उठा ले गए ...